रुद्रपुर, दिसम्बर 17 -- रुद्रपुर, संवाददाता। आरटीओ चालान के नाम पर व्हाट्सएप से भेजी गई फर्जी एपीके फाइल के जरिए साइबर ठगों ने हल्द्वानी के एक कारोबारी से करीब 22.93 लाख रुपये की ठगी कर ली। एपीके फाइल खोलते ही कारोबारी का मोबाइल फोन हैक हो गया और ठगों ने फोन का पूरा कंट्रोल हासिल कर लिया। इसके बाद ई-मेल आईडी बदलकर बैंक खाते से रकम निकाल ली गई। पीड़ित की तहरीर पर साइबर क्राइम थाना पंतनगर ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कारोबारी उमेश कुमार वार्ष्णेय निवासी जज फार्म, हल्द्वानी ने बताया कि उनका बरेली रोड हल्द्वानी स्थित एक बैंक शाखा में बचत खाता है। 14 दिसंबर की शाम उनके मोबाइल पर लगातार ओटीपी और संदिग्ध मैसेज आने लगे, जिन्हें उन्होंने सामान्य समझकर नजरअंदाज कर दिया। कुछ देर बाद खाते से रुपये कटने के संदेश मिले तो साइबर ठगी की आशंका हुई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.