हल्द्वानी, दिसम्बर 18 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। हल्द्वानी के आधार केंद्रों में अव्यवस्थाओं की शिकायत मिलने पर गुरुवार को एसडीएम हल्द्वानी ने सभी केंद्रों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम हल्द्वानी राहुल शाह ने इंडसइंड बैंक (दुर्गा सिटी सेंटर), डाकघर आधार केंद्र और तहसील परिसर स्थित आधार केंद्रों का जायजा लिया गया। जांच में पाया गया कि अधिकांश आधार केंद्रों पर प्रतिदिन लगभग 30 से 40 आवेदन प्राप्त हो रहे हैं, वहीं तहसील आधार केंद्र पर रोजाना 100 से अधिक आवेदन पहुंच रहे हैं। इससे लंबी कतारें और अत्यधिक भीड़ की स्थिति बन रही है। उन्होंने तहसीलदार हल्द्वानी को सभी आधार केंद्रों की सूची प्रमुख स्थान पर प्रदर्शित करने के निर्देश दिए। इससे अधिक भीड़ होने पर नागरिक नजदीकी अन्य केंद्रों पर जाकर नामांकन करा सकेंगे।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.