हल्द्वानी, फरवरी 16 -- हल्द्वानी। योग के क्षेत्र में असाधारण प्रतिभा दिखाने वाली आठ वर्षीय हर्षिका रिखाड़ी ने राष्ट्रीय स्तर पर एक और उपलब्धि हासिल की है। राजधानी दिल्ली में इंडिया प्राउड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में उन्होंने स्वर्ण भारत सम्मान जीतकर उत्तराखंड का नाम रोशन किया। इससे पहले भी हर्षिका ने मैजिक बुक रिकॉर्ड अवॉर्ड और योग रत्न सम्मान हासिल कर अपनी प्रतिभा दिखाई है। हर्षिका अब तक योग में 25 से अधिक मेडल और ट्रॉफी जीत चुकी हैं, जिनमें 10 गोल्ड मेडल शामिल हैं। उन्होंने 5 बार राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक अपने नाम किए हैं। इतनी कम उम्र में उनकी सफलता प्रेरणादायक है। उनके नए कीर्तिमान पर परिवार और शहरवासियों में गर्व की लहर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.