हल्द्वानी, जून 27 -- हल्द्वानी। हल्द्वानी के वैशाली कॉलोनी में रहने वाली एवं 'थाल सेवा मिशन के तहत सामाजिक कार्य करने वाली प्रतिष्ठित व्यवसाई हरित कपूर की पत्नी स्वाति कपूर शुक्रवार को लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में बेहतरीन सामाजिक कार्यों के लिए प्रसिद्ध भारतीय लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने सम्मानित किया। महज पांच रुपये में जरूरतमंदों को भरपेट भोजन उपलब्ध कराने वाली थाल सेवा टीम के कार्यों की बेहद सराहना की। स्वाति लिटिल मेरेकल संस्था का संचालन भी करती हैं। वह मूलरूप से अल्मोड़ा के खत्याड़ी की रहने वाली हैं। उनके पिता कमल कपूर व्यवसाई हैं। माता सुनीता कपूर गृहणी हैं। उनको सम्मान मिलने पर शहर के लोगों ने खुशी जताई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.