हल्द्वानी, फरवरी 12 -- हल्द्वानी। कार्यालय संवाददाता 38वें राष्ट्रीय खेल में बुधवार को मॉडर्न पेंटाथलॉन के पांचवें दिन हल्द्वानी की भार्गवी रावत ने एक बार फिर दो पदक जीतने में सफलता हासिल की है। भार्गवी को टेट्राथलॉन इवेंट के व्यक्तिगत इवेंट में कांस्य पदक मिला। वहीं टीम इवेंट में रजत पदक जीतने में सफल रहीं। इस इवेंट में महाराष्ट्र की दीक्षा ने स्वर्ण जीता। पदक विजेताओं को खेल मंत्री रेखा आर्या ने पुरस्कृत किया। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर गौलापार में बुधवार को महिला वर्ग के टेट्राथलॉन का इवेंट आयोजित हुआ। सुबह स्वीमिंग के साथ इसकी शुरुआत हुई। जिसके बाद फेंसिंग, लेजर रन और लेजर गन इवेंट हुए। इसमें महाराष्ट्र की दीक्षा संदीप यादव ने 946 अंक हासिल कर स्वर्ण पदक जीता। वहीं महाराष्ट्र की ही मुग्धा वावहल ने 921 अंक के साथ रजत पदक अपने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.