रुद्रपुर, जनवरी 8 -- - ब्लॉगर पर स्थानीय धार्मिक आस्था पर टिप्पणी करने का आरोप खटीमा, संवाददता। खटीमा की महिलाओं ने गुरुवार को हल्द्वानी की ब्लॉगर के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। आरोप है कि ब्लॉगर ने स्थानीय धार्मिक आस्था पर अपमानजनक शब्द का प्रयोग किया है। गुरुवार को खटीमा निवासी सावित्री चंद ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि हल्द्वानी की एक महिला ज्योति अधिकारी सोशल मीडिया पर ब्लॉग प्रसारित करती है। आठ जनवरी को ज्योति ने सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो देखने को मिला। वीडियो में वह कुमाऊं मंडल की महिलाओं के लिए सामूहिक रूप से अपमानजनक शब्दों का प्रयोग कर रही है। कहा कि कुमाऊं की सांस्कृतिक परम्पराओं, कौथिक में पारम्परिक नृत्य करने वाली महिलाओं का सार्वजनिक रूप से मजाक उड़ाया गया है। आरोप है कि यह वीडियो सार्वजनिक मंच पर व्यापक रूप से प्र...