हल्द्वानी, दिसम्बर 24 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। विकासखंड हल्द्वानी में 27 दिसंबर से होने वाले न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुम्भ की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। बुधवार को खंड विकास अधिकारी तनवीर असगर की अध्यक्षता में ब्लॉक सभागार में प्रधानाचार्य, व्यायाम शिक्षक, स्वास्थ्य, पुलिस, पेयजल निगम/जल संस्थान के अधिकारी-कर्मचारी की बैठक कर जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं किसी भी समस्या के त्वरित समाधान के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया। ग्राम पंचायत गुनिपुर जीवानंद के राइंका लामाचौड़, कुंवरपुर के राइंका दौलतपुर, हरिपुर बच्ची के राइंका हल्दूचौड़, लाखनमंडी के राइंका लाखनमंडी और देवलचौड़ में 27 व 28 को कबड्डी, खो-खो, मुर्गा झपट, एथलेटिक्स की प्रतियोगिता होंगीं। बैठक में एडीओ पंचायत ललित सिंह ग्वाल, प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी बीना जोशी, ब्लॉक खेल समन्वयक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.