हल्द्वानी, फरवरी 14 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। तल्ली बमौरी आर्दश नगर निवासी गीतांजलि बिष्ट को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। उनको आगामी 25 अप्रैल को कुआलालंपुर मलेशिया में आयोजित होने वाले 7वें डिजिटल मार्केटिंग, एडवरटाइजिंग एंड टेक्नोलॉजी कॉन्फ्रेंस टॉप 20 राइजिंग एआई लीडर्स में शामिल कर सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान विश्वभर से चुने गए उन 20 उत्कृष्ट प्रतिभागियों को दिया जाएगा। जिन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस क्षेत्र में शानदार कार्य किया है। गीतांजलि न्यू मोंटेसरी स्कूल हल्द्वानी के प्रबंधक बीरेन्द्र बिष्ट की पुत्री हैं। वर्तमान में वह नोएडा में एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में सीनियर प्रोडक्ट मैनेजर (एआई और डेटा साइंस) के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा हल्द्वानी के न्यू मोंटेसरी स्कूल और आर्यमान विक्रम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.