हल्द्वानी, अगस्त 12 -- हल्द्वानी। मुख्यमंत्री सशक्त बहना राज्य सम्मान समारोह में सोमवार को उत्तराखंड की 13 महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह में नैनीताल जिले से हल्द्वानी की कालिका स्वयं सहायता समूह से जुड़ीं किरन जोशी को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान महिलाओं को सशक्त बनाने और समाज में उनके महत्वपूर्ण योगदान को पहचान देने के लिए दिया गया। किरन जोशी ने अपने समूह के माध्यम से हल्दुपोखरा नायक क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण की दिशा में सराहनीय कार्य किया है, जिसके लिए उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.