हल्द्वानी, जनवरी 24 -- हल्द्वानी। उत्तराखंड में नियम-कानून को ठेंगा दिखाकर ऑनलाइन बाइक टैक्सी सेवा चला रही रेपिडो कंपनी की मनमानी का एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पांच बाइकें सीज होने के बाद एआरटीओ प्रवर्तन अधिकारी का मोबाइल नंबर ब्लॉक करने वाली कंपनी ने अब हल्द्वानी आरटीओ कार्यालय और उसके आसपास की लोकेशन भी ब्लॉक कर दी है। शुक्रवार को आरटीओ दफ्तर से ऑनलाइन ऑटो और बाइक बुकिंग का प्रयास किया गया, लेकिन सिस्टम ने बुकिंग लेने से ही इनकार कर दिया। इसके बाद जो हुआ, उसने रेपिडो के पूरे खेल की पोल खोल दी। शुक्रवार शाम विक्की नामक एक युवक की तरफ से शिकायत की गई कि आरटीओ कार्यालय और आसपास के क्षेत्र से रेपिडो की कोई भी बाइक या ऑटो बुक नहीं हो पा रही है। शिकायत की पुष्टि के लिए परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने स्वयं अलग-अलग मोबाइल से बुकिंग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.