हल्द्वानी, फरवरी 19 -- हल्द्वानी, संवाददाता हल्द्वानी में मौसम के तेवर लगातार बदल रहे हैं। पिछले 24 घंटों के भीतर लोगों को ठंड, तेज गर्मी और बारिश का मिला-जुला अहसास हुआ। बुधवार देर रात करीब एक बजे शहर के विभिन्न हिस्सों में झमाझम बारिश हुई, जिसने मौसम में हल्की ठंडक बनी। देर रात हुई वर्षा का असर गुरुवार सुबह तक देखने को मिला। सूरज निकलने से पहले हवाओं में ठंडक महसूस की गई, जिससे मौसम सुहावना बना रहा। हालांकि जैसे ही धूप खिली, मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। दोपहर होते-होते आसमान साफ हो गया और तेज धूप ने अपनी तल्खी दिखानी शुरू कर दी। चटक धूप के कारण लोगों को हल्की गर्मी का अहसास हुआ। इसके बाद शाम को मौसम ने एक बार फिर करवट बदली। आसमान में बादलों की आवाजाही के साथ हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। इस हल्की बारिश ने शहरवासियों को दोतरफा राहत दी।...