हल्द्वानी, फरवरी 20 -- हल्द्वानी। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व विधायक प्रतिनिधि विकास भगत ने शुक्रवार को हल्दूपोखरा नायक में जन समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने पेयजल, सड़क, बिजली से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराया। जल संस्थान के सहायक अभियंता प्रमोद पाण्डेय को मौके पर बुलाकर पानी की समस्या का समाधान कराया। ग्राम प्रधान गंगोत्री देवी ने 33 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन रकसिया नाले के आउटफॉल के लिए विधायक बंशीधर भगत का आभार व्यक्त किया। कहा कि इस कार्य से क्षेत्र में बाढ़ की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी। विकास ने बताया कि विधायक भगत के प्रयासों से फूलचौड़ इंटर कॉलेज से पंचायत घर बाईपास रोड, ईसाई फार्म रोड व सेंट लोरेन्स स्कूल होते हुए जस गोविन स्कूल से पंचायतघर आनंदपुर मुख्य मार्ग तक जाने वाली मुख्य सड़क को स्वीकृति मिल चुकी है। मार्च तक लोनिवि कार्...