हल्द्वानी, अगस्त 12 -- हल्दूचौड़। हल्दूचौड़ में मंगलवार से श्री रामलीला मंचन के पूर्वाभ्यास (तालीम) की शुरुआत हुई। आयोजकों ने रामलीला के भव्य आयोजन का संकल्प लिया। क्षेत्र की सबसे पुरानी और लोकप्रिय रामलीलाओं में शामिल हल्दूचौड़ की रामलीला को लेकर स्थानीय जनमानस में खासा उत्साह देखा जाता है। तैयारी बैठक व पूर्वाभ्यास में रामलीला कमेटी अध्यक्ष कैलाश दुम्का, उमेश कबड़वाल, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य भुवन पंवार, हेमवती नंदन दुर्गापाल, मुकेश दुम्का, इंदर सिंह बिष्ट, कैलाश बमेटा, हरीश बिष्ट, जसवीर उत्तराखंडी, राहुल दुम्का, योगेश दुम्का, दया किशन कबड़वाल, दया किशन बमेटा, लीलाधर भट्ट, जीवन चोपड़ा, पवन भट्ट, भुवन गरवाल, पीयूष जोशी, मनोज कोठारी, देवेश गुणवंत आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.