बलिया, जनवरी 28 -- बलिया, संवाददाता। हल्दी के सोनवानी बाजार में स्थित आभूषण की दुकान तथा बैरिया के बैजनाथपुर गांव में बंद मकान से चोर कीमती सामान, नगदी आदि समेट ले गये। सूचना मिलने के बाद से पुलिस तहकीकात कर रही है। चोरी की घटनाओं से लोगों में नाराजगी है। हल्दी, हिसं के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के कृपालपुर निवासी विनय स्वर्णकार की सोनवानी बाजार में आभूषण की दुकान है। रोज की तरह सोमवार की देर शाम वह दुकान बंद कर घर चले गये। रात में पहुंचे चोर दुकान का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हो गये और नगदी समेत सोने-चांदी के गहने, मोबाइल आदि सामान लेकर फरार हो गये। मंगलवार की सुबह लोगों की नजर टूटे ताले पर पड़ी तो खलबली मच गयी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर सुराग लगाने का प्रयास किया। दुकानदार का कहना है कि चोर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा को भी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.