मुंगेर, मई 10 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। शुक्रवार को प्रखंड के अग्रहण गांव में भूतपूर्व पैक्स अध्यक्ष स्व. दिवाकर सिंह के पैक्स गृह में हल्दी घाटी के वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जन्म जयंती उमंग उल्लास के साथ मनाई गई। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के युवा प्रदेश उपाध्यक्ष सह समाजसेवी चंदन सिंह चौहान के नेतृत्व और संयोजन में महाराणा प्रताप जयंती पर ग्रामीण और युवाओं के साथ करणी सेना के सदस्यों ने भावपूर्वक श्रद्धा सुमन समर्पित किया। महाराणा प्रताप की वीरता और यशस्विता को लेकर सेवानिवृत प्राचार्य नरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप का शौर्य और पराक्रम हम सबों के लिए अनुकरणीय है। उन्होंने राष्ट्र के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर अदम्य वीरता का परिचय दिया और मुगलों की सेना को परास्त कर राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। श्री राष्ट्रीय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.