श्रावस्ती, फरवरी 15 -- श्रावस्ती, संवाददाता। महाशिवरात्रि पर रविवार को जिले भर के शिवालयों में भगवान शिव का जलाभिषेक होगा। इसके साथ ही व्रत व उपवास करके शिव जी की आराधना की जाएगी। इसके साथ ही शिव पार्वती विवाह का आयोजन किया जाएगा। शुक्रवार रात सिरसिया के नागेश्वर नाथ मंदिर में शिवलिंग पर हल्दी व चंदन का लेप लगाकर हल्दी रस्म की अदायगी की गई और शिव बारात निकाली गई। इस दौरान मंदिर परिसर हर हर महादेव की उद्घोष से गुंजायमान होता रहा। शिव जी के भजनों पर श्रद्धालु झूमते रहे। शनिवार को सिरसिया बाजार में गाजे बाजे के साथ शिव बारात निकाली गई। जगह जगह पुष्प वर्षा कर बारात का भव्य स्वागत हुआ। अखंड परम धाम डगमरा नाले से शिव बारात निकली और बालापुर, दुर्गानगर, नई व पुरानी बाजार सिरसिया होते हुए काली माता मंदिर पहुंची। यहां भगवान शिव व माता पार्वती ने एक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.