घाटशिला, जनवरी 11 -- पोटका,संवाददाता। पोटका थाना क्षेत्र के हाता-चाईबासा मुख्य पथ पर तिरिंग गांव के समीप मालवाहक टेंपो पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। दुर्घटना में तीन चार सवारियों को हल्की चोट लगी है। घटना शनिवार रात की है। जानकारी के अनुसार, यूपी के कानपुर के कठोई गांव के चप्पल व्यवसायी हल्दीपोखर साप्ताहिक हाट में चप्पल बिक्री करने आए थे। हाट में चप्पल बिक्री कर टेंपो पर कुल नौ आदमी सवार होकर हाता से चाईबासा की ओर जा रहे थे। तिरिंग गांव के समीप टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। टेंपो पलटने से ड्राइवर प्रभा शंकर दब गया, जिससे उसकी मौत मौके पर ही हो गई। टेंपो में सवार सुशील कुमार, बलराम, आनंद, लालचंद को हल्की चोट लगी। इनका प्राथमिक उपचार हाता के एक नर्सिंग होम में कराया गया। पोटका थाना प्रभारी सन्नी टोपो दुर्घटना की सूचना पाकर घटनास्थल पहु...