नई दिल्ली, अक्टूबर 23 -- फेवरिट कपड़े पर अगर कोई दाग लग जाए तो आपकी टेंशन बढ़ जाती है। कई बार दाग ना निकल पाने की स्थिति में कपड़ा भी बेकार हो जाता है। खाते-पीते समय या बच्चों के साथ कपड़ों पर दाग लग जाना आम बात है। यहां दाग हटाने के कुछ हैक्स हैं जिन्हें आप अपने पास सेव करके रख सकती हैं। ये टिप्स बेहद काम आएंगे। कॉफी चाय: ठंडे पानी में विनेगर मिलाकर दाग के ऊपर डालें या किसी कपड़े से लगाएं। रगड़ें नहीं। ग्रीस: कपड़ों में अगर ग्रीस का दाग लगा है तो इस पर तुरंत बर्तन धोने वाला साबुन रगड़ लें। स्याही: कपड़ों पर अगर स्याही का दाग लग जाए तो इस पर दूध डालें इसके बाद धो दें। मेकअप: कपड़ों पर फाउंडेशन का दाग लगा हो तो इसे शेविंग क्रीम से साफ करें। खून: कपड़ों पर लगे खून के दाग पर ठंडे पानी में हाइड्रोजन पराक्साइड डालकर धोएं। गरम पानी से ना धोएं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.