बांदा, फरवरी 18 -- बांदा। संवाददाता बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के उद्यान महाविद्यालय ने एकीकृत बागवानी विकास मिशन परियोजना के अंतर्गत एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। सुपारी एवं मसाला विकास निदेशालय कालिकट के वित्तपोषित इस कार्यक्रम का आयोजन झांसी के उद्यानिकी प्रयोग एवं प्रशिक्षण केंद्र, बरुआ सागर में किया गया। प्रशिक्षण का मुख्य विषय बुंदेलखंड में हल्दी, अदरक एवं बीजीय मसालों की उन्नत खेती रहा। इस कार्यक्रम की सबसे बड़ी विशेषता बरुआसागर एवं आसपास के गांवों से आए 100 से अधिक प्रगतिशील पुरुष एवं महिला कृषकों की सक्रिय भागीदारी रही। मुख्य अतिथि डा. बीपी सिंह प्रभारी केंद्र ने कहा कि बुंदेलखंड की जलवायु औषधीय और मसाला फसलों के लिए वरदान है। संचालन प्रशिक्षण केंद्र प्रभारी डा. श्रीनारायण ने किया।

हिंदी हिन्दुस...