फरीदाबाद, अप्रैल 7 -- फरीदाबाद। यातायात पुलिस की तरफ से सुबह-शाम के लिए नए सिरे से हल्के मालवाहक वाहनों के घोषित की गई नो-एंट्री का उद्यमी विरोध कर रहे हैं। उद्यमियों का कहना है कि हल्के व्यावसायिक वाहनों को इसमें छूट मिलनी चाहिए। वहीं, शहर के अंदर कम भीड़भाड़ वाली सड़कों पर भी नो-एंट्री लागू नहीं होनी चाहिए। उद्यमियों के मुताबिक इससे उनके कारोबार को काफी नुकसान हो रहा है। लिहाजा डीसीपी ट्रैफिक जसलीन कौर से मिलकर समस्या के समाधान की मांग करेंगे। फरीदाबाद को औद्योगिक नगरी के रूप में जाना जाता है। यहां स्थित छोटी-बड़ी करीब 30 हजार औद्योगिक इकाइयों में आठ लाख कामगार कार्यरत हैं। ऐसे में सड़क सुरक्षा से जुड़े जानकारों का कहना है कि औद्योगिक नगरी होने के चलते शहर में भारी मात्रा में मालवाहक वाहनों का आवागमन होता है। अनुमानित रोजाना 16 लाख के आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.