रुडकी, फरवरी 13 -- शहर में पिछले कुछ दिनों से खिली धूप के कारण दिन का मौसम सुहावना बना हुआ था, लेकिन शुक्रवार को मौसम ने हल्की करवट ली। सुबह से आसमान में हल्के बादल छाए रहे और बीच-बीच में ठंडी हवाएं चलती रहीं, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट महसूस की गई। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा। तापमान सामान्य सीमा में होने के बावजूद हवा की ठंडक ने सुबह और शाम के समय मौसम को थोड़ा ठंडा बना दिया। सुबह टहलने निकले लोगों ने हल्की सर्दी का अनुभव किया, वहीं दोपहर में बादलों की हल्की मौजूदगी के कारण धूप तेज नहीं रही। स्थानीय निवासी चंद्रपाल, अनिकेत, सुमित, अनंत आदि का कहना है कि पिछले दिनों की तुलना में शुक्रवार को बादल छाने और हवाओं के चलते से मौसम हल्का ठंडा रहा।...