गंगापार, जनवरी 9 -- बारा क्षेत्र में शुक्रवार को दिन में धूप निकलने से लोगों ने कुछ राहत महसूस किया किन्तु मौसम में गलन मौजूद रही। दोपहर बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे गलन अधिक बढ़ गई है। देर शाम से ही शहर में धुंध छाने लगी, जो रात होते-होते घने कोहरे में बदल गई। इससे ठंड और गलन काफी बढ़ गई। ठंड से बचने के लिए लोग जगह-जगह अलाव जलाकर राहत लेते नजर आए।सुबह के समय भी घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई। सड़कों पर वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारा क्षेत्र सहित आस पास के इलाकों में बर्फीली पछुआ हवाओं के चलते दिन में धूप निकलने के बावजूद गलन बनी हुई है। सुबह और शाम के समय ठंड का असर ज्यादा महसूस किया जा रहा है।ठंड और लगन से शाम ढलते ही लोग रजाई में दुबक गए किन्तु ठंडक ने उनका पीछा नहीं छोड़ा। इससे ग्रामीणों की ...