भागलपुर, दिसम्बर 9 -- भागलपुर। सोमवार की पूरी रात ओस में तो सुबह हल्के कोहरे की चादर में लिपटी रही। इस दौरान दृश्यता घटकर 400 मीटर तक आ गई थी। सुबह में निकले लोगों को ठंड का ज्यादा ही सामना करना पड़ा। हालांकि कोहरा पड़ा तो मंगलवार के मुकाबले रात का पारा 1.4 डिग्री सेल्सियस उछलकर मंगलवार को 11.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं सुबह से ही गुलाबी धूप होनी शुरू हुई तो लोगों को दिन में ठंड का एहसास तकरीबन न के बराबर हुआ। भारतीय मौसम विभाग के अनुमानों की माने तो बुधवार तक दिन संग रात का पारा चढ़ेगा, फिर तापमान में गिरावट होगी तो रात संग दिन में भी ठंड बढ़ेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.