मेरठ, जून 29 -- मेरठ। शनिवार देर शाम मौसम में बदलाव का आगाज हो गया। हल्की बौछारों से कुछ सुकून मिला। दस किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही हवा ने गर्मी पर ब्रेक लगाया। बदलावों के बीच मानसून का इंतजार कर रहे मेरठ सहित आसपास के क्षेत्रों को आज देर शाम तक बड़ी राहत की उम्मीद है। मानसून आज बचे हिस्सों में छाने के साथ ही अच्छी बारिश की सौगात दे सकता है। हालांकि 24 घंटे में उत्तराखंड से उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में मूसलाधार बारिश की आशंका है। इस अवधि में दो सौ मिमी बारिश दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को दिन-रात का तापमान क्रमश्: 35.2 एवं 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। शुक्रवार के सापेक्ष दिन में 1.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई जबकि रात में इतने की बढ़ोतरी। बावजूद इसके रात का तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.