भदोही, फरवरी 20 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। कालीन नगरी में मौसम का रुख बदलने लगा है। शुक्रवार की सुबह आसमान में मेघ का कब्जा बना रहा। नौ बजे तक सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए थे। ऐसे में चली सर्द हवा से ठंड में एक बार फिर इजाफा हुआ। हालांकि 11 बजे धूप खिला तो किसानों ने राहत की सांस ली। सुबह सवा आठ बजे के करीब हल्की बूंदाबांदी भी हुई। अगार बोए गए सरसों फसल पककर तैयार हो गया है। किसान कटाई में भी जुट गए हैं। ऐसे में मौसम खराब होना किसानों की चिंता बढ़ा दी है। कृषकों की माने तो इन दिनों सरसों फसल तैयार हो गई है। किसान कटाई करने में किसान जुट गए हैं। ऐसे में मौसम खराब होना गंभीर चिंता का विषय बन गया है। गेहूं फसल में भी बालियां निकल गई हैं। तेज हवा संग बरसात हुआ तो खड़ी फसल खेत में गिर जाएगी। सुबह मौसम अचानक बिगड़ गया था। हालांकि सुबह 11 बज धूप खिला तो...