मधुबनी, मार्च 24 -- जयनगर,एक संवाददाता। जयनगर समेत आसपास इलाकों में शनिवार सुबह से वर्षा के कारण स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में जलजमाव हो गया। स्टेशन परिसर में बरसात का पानी लग जाने के कारण यात्रियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। नेपाली सहित भारतीय रेल यात्रियों को सर्कुलेटिंग एरिया के पानी के बीच से आना-जाना पड़ रहा है। स्टेशन परिसर के मेन गेट, ओवर ब्रिज के पास सहित टेंपो स्टैंड के पास बरसात का पानी एक से डेढ़ फीट तक लग गया है। पानी की निकासी नहीं होने के कारण यात्रियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। संबंधित विभाग की उदासीनता व ड्रेनेज की साफ सफाई समेत निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बरसात में स्थिति और खराब हो सकती है। रेलवे स्टेशन पर व्याप्त अव्यवस्थाओं के चलते इन दिनों बेमौसम बारिश में यात्रियों को खा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.