संतकबीरनगर, अप्रैल 11 -- बभनान। हल्की बरसात ने बभनान कस्बे की सूरत बिगाड़ दी है। गली-चौराहों पर कीचड़ ही कीचड़ दिखाई दे रहा है। जिससे आने-जाने वालों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। सुबह आसमान में बादलों ने डेरा डाला और कुछ ही देर बाद बरसात शुरू हुई। बरसात से सड़कों पर जमी मिट्टी फूल गई और आने-जाने वाली गाड़ियों से कीचड़ ही कीचड़ हो गया। ऐसे में व्यापारियों को दुकानों के सामने बोरा आदि रखकर दुकान को सुरक्षित किया गया। जिससे दुकान में गंदगी ना आए। वहीं सड़कों पर कीचड़ होने के कारण आने जाने वाले पैदल राहगीरों को सबसे ज्यादा समस्या का सामना करना पड़ा। कस्बे की नालियों का पानी सड़कों पर आ गया, जिससे सड़कों पर गंदगी अंबार लग गया। स्थानीय निवासी गणेश कसौधन, प्रदीप कसौधन, मोरारजी कमलापुरी, राजकुमार जायसवाल सहित तमाम लोगों का कहना था कि बारिश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.