मुंगेर, मई 26 -- मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर में रविवार को भी मौसम बदली भरा रहा। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। बीच-बीच में धूप भी निकलती रही। इसके साथ ही हल्की पूर्वी हवा भी चलती रही। मुंगेर सदर प्रखंड के नौवागढ़ी क्षेत्र में दोपहर बाद हल्की वर्षा भी हुई। वर्षा के बाद उमस में और वृद्धि हो गई। इन सबके बीच अनुमान के अनुरूप अधिकतम तापमान में कमी तो हुई, लेकिन न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। दोपहर में आसमान में छाए बादलों के बीच निकली हल्की धूप से उमस में वृद्धि हुई। उमस के कारण लोग पसीना-पसीना हो गए। लेकिन सुबह और शाम का मौसम अपेक्षाकृत रूप से सुहाना बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को मुंगेर का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस एवं अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा की अधिकतम गति 10 किमी प्रति घंटा रही तथा 2 मिमी तक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.