मऊ, दिसम्बर 25 -- मऊ, संवाददाता। सर्दी दिन पर दिन कहर ढा रही है। गुरुवार को मौसम का मिजाज सुबह बिगड़ा रहा। हालांकि 10 बजे के बाद कोहरा छटने से आसमान साफ हो गया और धूप निकल आई। लेकिन सर्द हवा चलने से धूप बेअसर नजर आ रही है। सर्द हवा से लोगों की कंपकपी छूट रही है। बीच-बीच में बादल भी आ जा रहे है, जिससे कुछ देर के लिए सूर्यदेव बादलों की ओट में छूप जा रहे है। गलन बढ़ने से बाजारों में लोगों में की कम आवाजाही नजर आ रही है। लोग जरूरी काम होने पर ही घर से निकल रहे है। गुरुवार को मौसम ने कुछ करवट ली तो 10 बजे तक आसमान साफ हो गया। धूप के साथ तापमान भी तेजी से बढ़कर 14.5 डिग्री तक पहुंच गया। हालांकि इस दौरान सर्द हवा दो किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही है। जिससे गलन का अनुभव हो रहा है। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रिकार्ड किया गया। मौसम पूरे शबाब पर...