हमीरपुर, जनवरी 5 -- हमीरपुर, संवाददाता।सोमवार की सुबह कोहरे संग हुई। दिन में हल्की-फुल्की धूप भी निकली, लेकिन सर्द हवा के झोंको ने लोगों को घरों में दुबकने को मजबूर कर दिया। लोग सर्दी से बचाव को लेकर सारा दिन अलावों के पास ही सिकुड़े बैठे रहे। न्यूनतम तापमान कल के बराबर ही 8.02 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सर्दी के मौसम में इस साल रोज उतार-चढ़ाव आ रहे हैं। अमूमन जनवरी के शुरुआती 15 दिनों तक सूरज के दर्शन मुश्किल होते थे, लेकिन इस साल बीच-बीच में धूप निकल आ रही है, जिससे लोगों को मामूली राहत मिल रही है, लेकिन सर्द हवाओं ने बुरा हाल कर रखा है। आज भी सारा दिन हल्की-फुल्की धूप के बीच सर्द हवाएं बहती रही। जिसकी वजह से लोग अपने घरों में दुबके रहे। सार्वजनिक स्थानों पर भीड़भाड़ कम रही। न्यूनतम तापमान 8.02 और अधिकतम 18.02 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.