मऊ, जनवरी 7 -- मऊ, संवाददाता। सर्दी दिन पर दिन कहर ढा रही है। बुधवार को मौसम का मिजाज सुबह बिगड़ा रहा। हालांकि 10 बजे के बाद कोहरा छटने से आसमान साफ हो गया और धूप निकल आई। लेकिन सर्द हवा चलने से धूप बेअसर रही। सर्द हवा से लोगों की कंपकपी छूट गई और गलन से ठिठुरते रहे। बीच-बीच में बादल भी आ जा रहे है, जिससे कुछ देर के लिए सूर्यदेव बादलों की ओट में छूप जा रहे थे। वहीं गलन बढ़ने से बाजारों में लोगों में की कम आवाजाही नजर आ रही है। लोग जरूरी काम होने पर ही घर से निकल रहे है। बुधवार को मौसम ने कुछ करवट ली तो 10 बजे तक आसमान साफ हो गया। धूप के साथ तापमान भी तेजी से बढ़कर 19.9 डिग्री तक पहुंच गया। हालांकि इस दौरान सर्द हवा दो किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही थी। जिससे गलन का अनुभव हो रहा था। वहीं न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री रिकार्ड किया गया। इस...