मिर्जापुर, जनवरी 6 -- मिर्जापुर। जिले में सोमवार को दोपहर बाद हल्की धूप हो जाने के बावजूद लोगों को गलन से राहत नहीं मिल पाई। वहीं सुबह से दोपहर तक बादल छाए रहे। ठंडी हवा चलने से गलन बढ़ गयी थी। वहीं, शाम को चार बजे के बाद कोहरे ने पांव पसार लिया, जिससे वाहन चालकों को दिक्कत हुई। जिले का अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम आठ डिग्री सेल्सियस रहा। जिले में मौसम के मिजाज बीते पंद्रह दिनों से एक जैसा बना हुआ है। सोमवार को भी सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। वहीं, दोपहर बारह बजे के बाद हल्की धूप होने से लोगों को कुछ देर के लिए राहत मिल गयी लेकिन शाम को तीन बजे से गलन और ठण्डी हवा चलने से शीतलहर बढ़ गई। गलन से बचने के लिए लोग घरों में रूम हीटर जला रखे थे। गलन और शीतलहर के कारण दैनिक कामकाज निपटाने वाले लोगों को दिक्कतें हुईं। नगर और ग्रामीण क्...