बुलंदशहर, दिसम्बर 17 -- बुलंदशहर। जनपद में हल्की धुंध के साथ वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है। हवा की गुणवत्ता में कोई खास सुधार नहीं हो पा रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार मंगलवार की तुलना में बुधवार को एक्यूआई में 24 अंकों की गिरावट दर्ज की गई। जिससे एयर क्वालिटी इंडेक्स 273 पर पहुंच गया। वर्तमान में प्रदूषण का स्तर ओरेंज जोन में स्थिर बना हुआ है। पिछले कई दिनों से प्रदूषण से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। धुंध और प्रदूषित हवा के कारण सुबह और शाम के समय सांस लेने में दिक्कत महसूस की जा रही है। खासकर बुजुर्गों, बच्चों और सांस के रोगियों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि हवा की रफ्तार कम होने और धुंध छाए रहने के कारण प्रदूषक तत्व वातावरण में ही ठहरे हुए हैं, जिससे प्रदूषण का स्तर कम नहीं...