सुल्तानपुर, जनवरी 31 -- हलियापुर,सुल्तानपुर। अमेठी जिले के गौरीगंज में स्थित रामलीला मैदान से बंसत तिवारी के नेतृत्व में सनातन हिंदू पग यात्रा गुरुवार को अयोध्या धाम के लिए निकाली गई जोकि शुक्रवार को हलियापुर कस्बे पहुंची जहां स्थानीय लोगों ने पग यात्रा का भव्य स्वागत किया वहीं बंसत तिवारी ने बताया कि यह पग यात्रा केवल पैदल चलना ही नहीं है बल्कि एक बड़े संकल्प को सिद्ध करना है जिसमे भारत देश को हिंदू राष्ट्र बनाने, गौमाता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने तथा तीर्थ स्थलों को मांश मदिरा से मुक्त करने के संकल्प के साथ निकली जा रही है बागेश्वर नाम के संकल्प को दोहराते हुए यह यात्रा समाज में ऊंच नीच को मिटाने का संदेश भी देगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...