सुल्तानपुर, जनवरी 4 -- हलियापुर, संवाददाता । हलियापुर ग्राम पंचायत से जुड़े तीन से चार पुरवों के नागरिकों ने चुनाव आयोग सहित डीएम से हलियापुर की वार्ड संख्या 12, 13 के निवासियों ने स्थानीय बूथ पर एक और बूथ करने की मांग की है। हलियापुर के गौहनिया, पूरे मल्हन, पूरे झूरहू के निवासियों ने हलियापुर बूथ की दूरी लगभग चार किलोमीटर होने से स्थानीय प्राथमिक विद्यालय गौहनिया को बूथ बनाने की मांग काफी दिनों पहले की थी। जिसको लेकर गौहनिया विद्यालय को बूथ का दर्जा मिल गया। परंतु बूथ से वार्ड संख्या 12,13, को नहीं जोड़ा गया। उसे यथास्थिति हलियापुर में ही रहने दिया गया। जबकि वार्ड संख्या 14 में मतदाता 484 तथा वार्ड संख्या 15 में 657 है। जोकि पूरे भवानी सेवक,नंदा का पुरवा मियां तकिया, पूरे झूरहू, पूरे मल्हन जो कि प्राथमिक विद्यालय गौहनिया के बूथ में समाहि...