अमरोहा, दिसम्बर 11 -- पहले नाबालिग से निकाह कर उसका शारीरिक शोषण किया और फिर पांच वर्ष के भीतर दो बार तीन तलाक दे दिया। इतना ही नहीं हलाला के नाम पर पति के सगे भाई समेत कई मर्दों ने शारीरिक व मानसिक शोषण किया। शिकायत पर पीड़िता व उसकी बेटी की हत्या करने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है जबकि अन्य कई को शक के दायरे में रखकर जांच-पड़ताल की जा रही है। अलीगढ़ के एक अपार्टमेंट निवासी महिला का कहना है कि 24 अप्रैल 2015 को थाना सैदनगली क्षेत्र के गांव ढक्का निवासी अजहर नवाज पुत्र स्व.सरफराज अहमद ने उसके साथ जबरदस्ती निकाह कर लिया। उस वक्त पीड़िता की उम्र महज 15 वर्ष थी। इसके बाद जनवरी 2016 में अजहर ने पीड़िता को तीन तलाक दे दिया। कुछ महीने बाद वह फिर पीड़िता के पास आया ...