लखीसराय, जनवरी 22 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। हलसी स्थित इण्डेन ग्रामीण गैस वितरक द्वारा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत पात्र लाभार्थियों के बीच गैस चूल्हा, रेगुलेटर, पाइप, डीजीसीसी एवं एक भरा हुआ गैस सिलेंडर का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रकाश कुमार सिंह एवं हलसी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि संतोष सिंह ने संयुक्त रूप से लाभार्थियों के बीच सामग्री का वितरण किया। इस अवसर पर उपस्थित उपभोक्ताओं को एलपीजी गैस के सुरक्षित उपयोग से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी भी दी गई। गैस चूल्हे के सही इस्तेमाल, रेगुलेटर लगाने, सिलेंडर की सुरक्षा जांच एवं गैस रिसाव से बचाव के उपायों पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया। इण्डेन ग्रामीण वितरक के प्रबंधक कमलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत फिलहाल लगभग 300 महिलाओं को सरकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.