लखीसराय, फरवरी 9 -- लखीसराय। हलसी थाना की पुलिस ने आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए विशेष छापेमारी अभियान चलाया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने विभिन्न मामलों में संलिप्त कुल छह अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान प्रवेश सिंह पिता- दशरथ सिंह और मो. फहद हुसैन के रूप में हुई है। वहीं, गेरुआ पुरसंडा क्षेत्र से अजय कुमार पिता- अनिल महतो, अनिल महतो पिता- गेनारी महतो और महेश महतो पिता- गेनारी महतो को दबोचा गया है। इसके अतिरिक्त, हलसी थाना क्षेत्र से ही अनिकेत कुमार पिता- अनिल सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि ये सभी आरोपी अलग-अलग आपराधिक मामलों में वांछित थे। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सभी आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी की और सभी छह अभियुक...