बाराबंकी, फरवरी 13 -- फतेहपुर। क्षेत्र के इसरौली गांव में शुक्रवार को शादी समारोह से लाया गया हलवा खाकर एक परिवार के चार बच्चे बीमार हो गए। पेटदर्द व उल्टी होने पर सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया। गांव में शादी समारोह से लाया गया बासी गाजर का हलुआ खाने से एक ही परिवार के चार बच्चे फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। सभी बच्चों को पेट दर्द और उल्टी की शिकायत होने पर उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। गांव में राकेश कुमार अपने पुत्र उदित (4), अखिलेश (12) तथा पुत्रियां अंजली (14) और प्रतिभा (9) के साथ विवाह समारोह में शामिल होने गए थे। जहां से वह गाजर का हलुआ पैक करा कर घर ले आए। परिजनों के अनुसार शुक्रवार सुबह नाश्ते में वही हलवा खा कर बच्चे स्कूल चले गए। लेकिन कुछ ही देर बाद सभी को पेट में तेज दर्द और उल्टियां शुरू हो गईं। हालत बिगड़ने प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.