कानपुर, जनवरी 12 -- हलवाखांडा नहर में जमा मलबा और कचरा उठवाने की मांग सिंचाई विभाग ने नगर निगम से की है। निचली गंगा नहर कानपुर प्रखंड के अधिशाषी अभियंता ने नगर निगम के मुख्य अभियंता को भेजे पत्र में लिखा है कि नहर से कचरा उठ जाने से नहर में पानी का प्रवाह बेहतर हो सकेगा। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोग नहर में कूड़ा व मलबा फेंक जाते हैं, इसलिए नगर निगम क्षेत्र में डस्टबिन रखवाए। ताकि, भविष्य में नहर को साफ-सुथरा रखा जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.