नई दिल्ली, जनवरी 2 -- Winter Special Gud Ka Halwa Recipe : सर्द रातों में अगर डिनर के बाद खाने के लिए गरमा-गरम गुड़ का हलवा मिल जाए तो स्वाद ही नहीं बल्कि रूह को भी सुकून मिल जाता है। चीनी के साइड इफेक्ट्स से दूर गुड़ के फायदे लिए हुए यह ट्रेडिशनल डेजर्ट रेसिपी आपको दादी-नानी के हाथों का स्वाद याद दिला सकती है। सर्दियों में गुड़ का सेवन सेहत को कई तरह के फायदे देता है। यही वजह है कि लोग खासतौर पर भोजन करने के बाद एक टुकड़ा गुड़ जरूर खाते हैं। कड़ाके की ठंड में शरीर को भीतर से गर्माहट और मजबूती देने वाला यह आयुर्वेदिक उपहार हर भारतीय रसोई में पाया जाता है। अगर इस सर्दी आप भी अपने परिवार के लिए मीठे में कुछ हेल्दी बनाना चाहती हैं तो ट्राई करें हलवाई स्टाइल दानेदार गुड़ का हलवा। यकीन मानिए सिर्फ 15 मिनट में बनकर तैयार होने वाली इस रेसिपी को ...