एटा, मार्च 20 -- गुरुवार को हलवाई वरकर्स संघ के जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह एवं सचिव सुभाष गुप्ता के नेतृत्व में आगरा रोड स्थित राखी गेस्ट हाउस में होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। राधा-कृष्ण के स्वरूप में सजे कलाकारों के साथ संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं हलवाईयों ने फूलों की होली खेलते हुए एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। इसके साथ हवाईयों की प्रमुख समस्याओं पर चर्चाएं करने के साथ बिजली निजीकरण का विरोध किया। इस दौरान संगठन जिलाध्यक्ष ने बताया कि 15 मई को ज्ञापन देने की घोषणा की। इस अवसर पर पूर्व पालिकाध्यक्ष राकेश गांधी, किसान नेता अजयवीर सिंह यादव, सुखवीर सिंह यादव, हरी सिंह यादव, प्रेम सिंह यादव, ब्रह्मानंद वार्ष्णेय, सुभाष गुप्ता, सोनपाल, अमरीश गिरि, प्रेम सिंह, गौरव चांट वाले, बंटी वेटर ठेकेदार, मंजू देवी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.