कौशाम्बी, दिसम्बर 13 -- अजुहा, हिन्दुस्तान संवाद। अजुहा स्थित हलधर स्कूल एंड कॉलेज सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों ने शनिवार को एक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण के तहत प्रयागराज के विभिन्न ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण किया। विद्यालय प्रबंधक अपूर्व सिंह ने छात्रों की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। भ्रमण के दौरान छात्रों ने प्रयागराज स्थित तारामंडल, चंद्रशेखर आजाद पार्क सहित कई ऐतिहासिक व शैक्षिक स्थलों का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान स्कूल की छात्रा सृष्टि, सात्विक, युवराज, माही गुप्ता एवं सोनाक्षी गुप्ता ने विद्यालय की प्रधानाचार्या संगीता सिंह से महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की जीवनी के संबंध में जानकारी हासिल किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...