गिरडीह, अगस्त 10 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के दो झामुमो कार्यकर्ताओं को झामुमो किसान मोर्चा की जिला कमेटी में जगह मिली है। गांडेय के झरघट्टा पंचायत के तेलझारी गांव निवासी 65 वर्षीय हलधर राय को किसान मोर्चा का जिलाध्यक्ष जबकि गांडेय निवासी 40 वर्षीय रवि वर्मा को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। हलधर राय और रवि वर्मा को किसान मोर्चा का जिलाध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। गांडेय के चांदमल मरांडी, सचिव मो.शब्बीर, अरुण पाठक, प्रमोद राम, जितेंद्र मंडल, नवीन वर्मा, अब्दुल हफीज समेत लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है। हलधर राय ने कहा कि वे पिछली बार भी किसान मोर्चा के अध्यक्ष रहे और पार्टी ने पुन: उन्हें यह मौका दिया है। उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है। उसे पार्टी व संगठन के साथ निर्वहन करने का प्रयास करेंगे ।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.