पटना, फरवरी 17 -- शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा है कि स्कूलों की निगरानी और शिक्षा के विकास व सरकारी योजनाओं का विद्यालय स्तर तक प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए राज्य में हरेक 10 पंचायत पर एक सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी बहाल किए जाएंगे। इसके लिए 935 पदों का सृजन किया गया है। मंगलवार को विधानसभा में गायत्री देवी के तारांकित प्रश्न के जवाब में शिक्षा मंत्री ने कहा कि इन पदों पर बहाली के लिए बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से विज्ञापन प्रकाशित कर अग्रेत्तर कार्रवाई हो रही है। वहीं मिथिलेश तिवारी के अल्पसूचित प्रश्न के जवाब में मंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता 45 हजार से अधिक शिक्षकों की बहाली है। इसके बाद विशेष शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। तब कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से परिचारी या लिपिकों की बहाली होगी। वैसे अनुकंपा के आधार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.