अररिया, जनवरी 26 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि प्रखंड के ऐतिहिासिक शिव मंदिर सुंदर नाथ धाम सुंदरी में द्वितीय मक्कर के अवसर पर रविवार को जलाभिषेक व पूजा पाठ को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था दिखी। सदर एसडीओ रवि प्रकाश व एसडीपीओ सुशील कुमार सुन्दरनाथ धाम में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए कई निर्देश दिये। इधर श्रद्धालुओं के सुविधा के लिए अहले सुबह ही मंदिर के पुजारी सिंहेश्वरी गिरी शिव मंदिर, माता पार्वती मंदिर सहित विभिन्न देवी देवाताओं की पूजा अर्चना कर के कपाट को आम लोगों के दर्शन व पूजन के लिए खोल दिए गया। पूजा पाठ को लेकर लोग सुबह से ही सुंदर नाथ धाम मंदिर पहुंचने लगे थे। श्रद्धालु शिव गंगा में जल भर कर गर्भ गृह स्थित शिवलिंग पर जलाभिषेक कर पूर्जा अर्चना किए। इस दौरान हर हर महोदव, जय शिव शंभू के नार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.