आगरा, नवम्बर 27 -- सर्द का मौसम आते ही नगर निगम प्रशासन निराश्रितों के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने में जुट गया है। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि शहर में संचालित सभी शेल्टर होम की आवश्यक व्यवस्थाओं को अगले दो दिनों में पूरी तरह दुरुस्त करा लिया जाए। नगर आयुक्त ने मुख्य अभियंता सिविल, अधिशासी अभियंता सिविल, सहायक अभियंता सिविल और समस्त अवर अभियंताओं को स्पष्ट निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि ठंड बढ़ने पर आश्रय स्थलों में रहने वाले निराश्रित लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। सभी शेल्टर होम में बेड, कंबल, रोशनी, स्वच्छता, पेयजल और सुरक्षा संबंधी इंतजामों की तत्काल समीक्षा कर कमियों को दूर किया जाए। उनका कहना है कि शीतलहर के दौरान सड़क पर रहने वाले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.