बलरामपुर, फरवरी 15 -- बलरामपुर, संवाददाता। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर छोटी काशी के नाम से प्रसिद्ध बलरामपुर पूरी तरह भक्तिमय वातावरण में डूबा नजर आया। रविवार की भोर से ही जिले के शिवालयों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। हाथों में जल, बेलपत्र और दूध लिए श्रद्धालु हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष के साथ भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए कतारों में खड़े दिखाई दिए। नगर के लगभग 150 शिवालयों को महाशिवरात्रि के अवसर पर आकर्षक ढंग से सजाया गया था। रंग-बिरंगी रोशनी, फूल-मालाओं और भव्य तोरण द्वारों से सजे मंदिर श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र बने रहे। वहीं जलाभिषेक करने आए श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो इसके लिए पर्याप्त संख्या में महिला व पुरुष पुलिस कर्मियों तैनाती रही। नगर के प्रमुख मंदिरों में विशेष उत्साह देखने को म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.