अमरोहा, फरवरी 26 -- महाशिवरात्रि पर्व जिलेभर में उत्साह संग मनाया गया। शिवभक्तों ने शिवालयों में जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक किया। बेल पत्र, भांग, धतुरा, रोली, माला, फूल आदि चढ़ाए। धूप-दीप संग विधिवत पूजन किया। तड़के से ही शिवालयों में उमड़नी शुरू हुई श्रद्धालुओं की भीड़ शाम तक जारी रही। हर-हर महादेव और बोल बम की गूंज चहुंओर गूंजती रही। बुधवार तड़के से ही शिवभक्तों की भीड़ शिव मंदिरों में उमड़ने लगी। कतारबद्ध होकर सभी ने दर्शन-पूजन संग जलाभिषेक किया। शहर के ऐतिहासिक वासुदेव तीर्थ स्थल पर जलाभिषेक के लिए भारी भीड़ उमड़ी। इसके अलावा श्रीबाबा गंगानाथ मंदिर, 84 घंटे वाला शिव मंदिर, कामनाथ महादेव मंदिर, गजस्थल के प्राचीन शिव मंदिर समेत क्षेत्र के अन्य शिवालयों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ दिनभर लगी रही। शिवभक्तों ने विधि विधान संग भगवान शि...