मधुबनी, फरवरी 27 -- मधुबनी,हिन्दुस्तान टीम। महाशिवरात्रि पर हर हर महादेव से शिवालय गूंज उठा। सुबह से सभी शिवालयों में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। जो शाम तक चलता रहा। सूर्य, बुध और शनि तीन ग्रहों के महासंयोग के बीच महादेव की विधि विधान से पूजा की गई। शहर के सूरतगंज स्थित श्री श्री 108 कामेश्वरनाथ महादेव, चकदह स्थित चंदेश्वरनाथ महादेव, गोशाला चौक स्थित शिवालय, हनुमान मंदिर स्थित महादेव, दोमंठा महादेव, मंगरौनी स्थित एकादश रुद्र महादेव, रहिका के कपिलेश्वरस्थान,पंडौल के उगना महादेव, बिस्फी के भैरवा महादेव, राजनगर के सिमरी स्थित भूतनाथ महादेव सहित शहर के सभी शिवालयों में अहले सुबह से जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी थी। महाशिवरात्रि को लेकर शहर से गांव तक लोगों में उत्साह देखा गया। केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने मंगरौनी स्थित एक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.